March 1, 2026
IMG-20251118-WA0021

नागौर।
भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी इस वर्ष 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी। नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले का दल एक बार फिर अपने अनुशासन, कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नागौर एवं डीडवाना-कुचामन एम. असफाक पंवार ने बताया कि जम्बूरी में भाग लेने के लिए जिले का दल विशेष ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हो चुका है। इस दल में शामिल हैं—
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोतीनाहेमपुराटांकला नंबर 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविन्दीमकराना, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परबतसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालास गुसाईया तथा रॉयल सैनिक स्कूल परबतसर के स्काउट-गाइड दल।
इन सभी टीमों का नेतृत्व स्काउट यूनिट लीडर— सुभाष पारीक, रामदेव पारीक, मोहन सिंह सेवदा, सीताराम सोऊ, शोभा शर्मा और सलोनी गोदारा कर रहे हैं। जिले से कुल 540 स्काउट-गाइड का दल पूरे उत्साह और तैयारी के साथ प्रस्थान कर चुका है।

नागौर को मिला विशेष दायित्व: बनेगा वॉचिंग टॉवर

हर राष्ट्रीय जम्बूरी की तरह इस बार भी बांस और बलियों से तैयार होने वाला भव्य वॉचिंग टॉवर बनाने का जिम्मा नागौर जिले को मिला है। इसका निर्माण लीडर ट्रेनर शैलेश पलोड़ और रोवर सुरेश छाबा की देखरेख में किया जाएगा।
पिछली जम्बूरी में नागौर ने अपनी उत्कृष्ट स्काउट ड्रिल, मार्चपास्ट, कलर पार्टी और प्राथमिक चिकित्सा विशेषज्ञता के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया था। इस बार भी इन सभी प्रतियोगिताओं की कमांड नागौर को सौंपी गई है।

फूड प्लाज़ा में दमकेंगे नागौरी व्यंजन

फूड प्लाज़ा प्रतियोगिता में भी नागौर अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ हिस्सा लेगा, जिसमें केर-सांगरी की सब्जीबाजरे का सोगरा और खींचड़ा राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य आकर्षण होंगे।

लखनऊ में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी नागौर के हाथ में

राष्ट्रीय जम्बूरी की व्यवस्थाओं में नागौर से यूनिट लीडर भंवरलाल कटारिया और डॉ. पूजा शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ज्योति महात्मा ने बताया कि जम्बूरी का शुभारंभ 23 नवंबर से होगा, जबकि 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

इस भव्य आयोजन में देशभर से 30,000 स्काउट-गाइड, जबकि सार्क देशों से 1000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। गौरतलब है कि पिछली 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का गौरव भी राजस्थान को मिला था, जिसका आयोजन पाली जिले के रोहट में हुआ था।

राजस्थान का 1700 सदस्यीय दल भी होगा शामिल

राजस्थान प्रदेश का 1700 स्काउट-गाइड दल, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के नेतृत्व में 21 नवंबर को स्पेशल ट्रेन द्वारा जयपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। इससे पहले यह दल जगतपुरा प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिनों तक प्रतियोगिताओं, ड्रिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कैंप गतिविधियों का पूर्वाभ्यास करेगा।

1998 से अब तक आयोजित सभी राष्ट्रीय जम्बूरियों में राजस्थान ने अपनी शीर्ष प्रदर्शन परंपरा बनाए रखी है। इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ इस बार भी प्रदेश का दल विजयी होकर लौटने का संकल्प लिए है।

जम्बूरी दल के रवाना होने पर स्काउट-गाइड जिला प्रधान कृपाराम देवड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल खड़ाड़ी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खींवसर मालाराम हुड्डा, अतिरिक्त बीईईओ राजूराम खदाव, स्काउट सचिव सुरेंद्र जाजड़ा, प्रदीप शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेंद्र प्रसाद आचार्य, सुमनबाला, राजेश देवड़ा सहित कई पदाधिकारियों ने दल को शुभकामनाएँ दीं।

एडिटर/ नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज/ 18 नवंबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण