राजस्थान में निर्माण क्षेत्र से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से Adani Group की ओर से एक निजी रिजॉर्ट में भव्य ‘गौरव उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अदानी (अंबुजा/एसीसी) सीमेंट द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेशभर से जुड़े लॉयल्टी प्रोग्राम ‘रिवॉर्ड कनेक्ट’ के सदस्य कॉन्ट्रैक्टरों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों को मंच पर आमंत्रित कर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जब लॉयल्टी प्रोग्राम ‘रिवॉर्ड कनेक्ट’ के माध्यम से ठेकेदार श्री सूरज गुर्जर ने बंपर पुरस्कार के रूप में Hero Splendor मोटरसाइकिल जीती। विजेता की घोषणा होते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और सभी ने उन्हें बधाई दी।
तकनीकी जानकारी और नए उत्पादों की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान कॉन्ट्रैक्टरों को अंबुजा कवच, एसीसी गोल्ड सीमेंट तथा अदानी सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इन उत्पादों की मजबूती, टिकाऊपन और आधुनिक निर्माण आवश्यकताओं के अनुरूप उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उपस्थित इंजीनियरों और अधिकारियों ने बताया कि अदानी सीमेंट गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता देता है, जिससे ग्राहकों और कॉन्ट्रैक्टरों को बेहतर निर्माण समाधान मिल सके।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में अदानी ग्रुप से रीजनल मैनेजर अमीश बिसेन और निपुन बैद, ब्रांच इंचार्ज सिद्धार्थ शर्मा सहित जयपुर संभाग के अंबुजा और एसीसी सीमेंट के कई डीलर मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर विजेंद्र जोशी, आशीष चौहान, पंकज शर्मा, अनिकेत राज, योगेश वर्मा, जतिन वर्मा, मनीष कुमावत, तुषार कुमावत और नितिन भार्गव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि अदानी सीमेंट समय-समय पर देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि कॉन्ट्रैक्टरों के साथ मजबूत संबंध बनाए जा सकें और उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
टॉप परफॉर्मरों को विशेष सम्मान
गौरव उत्सव के अंतर्गत अदानी सीमेंट के बेस्ट कॉन्ट्रैक्टर को पी.पी. और ए.सी.टी. अवार्ड से सम्मानित किया गया। कंपनी का उद्देश्य न केवल उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखना है, बल्कि उन लोगों को भी सम्मान देना है जो इन उत्पादों के माध्यम से मजबूत और सुरक्षित निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सामूहिक संवाद के साथ हुआ, जहां कॉन्ट्रैक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए। गौरव उत्सव ने यह साबित कर दिया कि अदानी सीमेंट अपने सहयोगियों के साथ विश्वास और साझेदारी को सर्वोपरि मानता है।
