April 5, 2026
IMG-20260405-WA0001

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के बजरंग मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन अजमेर स्थित बांके बिहारी गार्डन में किया गया। 4 अप्रैल को आयोजित प्रथम दिवस के कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता एवं समर्पण का परिचय दिया।

प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत सायं 5 बजे से जलपान एवं पंजीकरण के साथ हुई, जिसके बाद 6 बजे प्रस्तावित सत्र आरंभ हुआ। “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर पहले सत्र में बजरंग मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा शहर जिला अजमेर के संगठन प्रभारी हेमंत विजय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विकास और वैचारिक आधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा ने की। मंच पर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा और जिला महामंत्री राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात दूसरा सत्र “भाजपा की कार्यपद्धति” विषय पर आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। दोनों सत्रों में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर समझा।

रात्रि भोजन के पश्चात रात 9 बजे अनौपचारिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूती मिली। प्रत्येक सत्र के अंत में 5 मिनट का जिज्ञासा समाधान रखा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दिए गए। साथ ही, हर सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन यानी 5 अप्रैल को शेष पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ वक्ता मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री विकास माथुर ने किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री गोपाल अहीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश पुरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हैं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

– नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण