March 1, 2026
IMG-20251216-WA0034

जसनगर | 16 दिसंबर | संवाददाता: राजाराम पटेल

जसनगर कस्बे के ढंड चौराहे से भंवाल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंगलीयों की ढाणी के पास अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा रात्रि करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जसनगर थाना पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान शिवकरन नायक (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुल्तानराम नायक, निवासी बुधवाड़ा, थाना पिसांगन, जिला अजमेर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शिवकरन नायक पुन्दलु क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने गांव की ओर लौट रहा था, इसी दौरान पीछे से या सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को रियांबड़ी सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण