April 10, 2026
file_00000000193c71fab06929fd5c523cfc

नागौर, 10 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 11 से 14 अप्रैल 2026 तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नागौर के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में संविधान, सामाजिक न्याय तथा समानता के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रमों की शुरुआत 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ होगी। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले उद्यान, हनुमान बाग नागौर में भी माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

12 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय तथा संविधान की जानकारी विषय पर “संविधान को जानें” विषयक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला एवं ब्लॉक स्तर पर महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं आवासीय विद्यालयों में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता विषयक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय दर्शन एवं जीवन पर आधारित संगोष्ठी, उनके जीवन वृत्त पर व्याख्यान तथा छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में अंबेडकर पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों में अंबेडकर एवं संविधान विषय पर निबंध लेखन, भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन, संविधान की शपथ तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू उद्यान में आयोजित होगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए।

– नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण