थांवला क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम किल्ला में स्थित संत रविदास भवन में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समाजसेवी एवं भामाशाह शियाराम झिंझा ने भवन में उपयोग हेतु एक वाटर कूलर और चार छत के पंखे भेंट किए। इससे भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधायक कोष से निर्मित इस सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान शियाराम झिंझा ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए मंगलवार को वाटर कूलर एवं पंखे भेंट कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सहयोग विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।
सामग्री भेंट किए जाने पर रैदास समाज के लोगों ने भामाशाह शियाराम झिंझा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वार्ड पंच सनीफ खान और मदन गुर्जर का भी स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वार्डपंच गणेशराम, पुखराज, पूर्व वार्डपंच पप्पूराम, नेमीचंद, मकेश चंद, विनोद, भीखाराम, महावीर गुर्जर, दीपाराम, विक्रम, सुनील, गणपत, प्रेमचंद, कैलाशचंद, राजू बालोटिया सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में योगदान की अपेक्षा ।
–नितिन सिंह
