March 1, 2026
Screenshot_20251213_164918_Gallery

नागौर जिले के भेरूंदा पंचायत समिति मुख्यालय पर शनिवार को डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने 5.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का विधिवत शिलान्यास किया। इस सीएचसी के निर्माण से भेरूंदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि भेरूंदा क्षेत्र के लोग लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहा थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएचसी के निर्माण से प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी समय पर उपलब्ध होंगी। इससे गंभीर मरीजों को अब दूर-दराज के शहरों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा सहित कई जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने विधायक अजय सिंह किलक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। विधायक किलक ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने नियमित निगरानी का आश्वासन भी दिया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विधायक के भेरूंदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने रैली निकालकर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण