April 6, 2026
IMG-20260406-WA0030

थांवला कस्बे के किसान चौराहे स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन के सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है।

लखावत ने अपने संबोधन में पार्टी की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है, जिसके तहत पार्टी निरंतर देश और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य वक्ता समाज सेवी राजेश जैन, महामंत्री जस्साराम गुर्जर, दीपक सिंह चौधरी, गोपाल सिंह और श्याम लाल मावर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। स्थापना दिवस के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

– नितिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण