March 1, 2026
IMG-20251224-WA0352

संवाददाता/ डी. डी. चारण / मेड़ता सिटी :

नजदीकी ग्राम बुटाटी में शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देते हुए एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कड़ाके की सर्दी से बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुटाटी एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बुटाटी के कुल 600 विद्यार्थियों को निशुल्क ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।

इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के भामाशाहों के सामूहिक सहयोग से किया गया, जिससे समाज में सेवा, सहयोग और शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। यह पुनीत कार्य सुखदेव महाराज महंत अस्थल बिदियाद, कमलेश मिर्धा (रेलवे कांट्रेक्टर), देवेंद्र सिंह बुटाटी (अध्यक्ष – चतुरदास जी सेवा समिति, बुटाटी) तथा प्रदीप डूकिया, कुचेरा के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौ धाम महंत श्री रामनिवास महाराज के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर महंत रामनिवास महाराज ने कहा कि “शिक्षा के साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति समाज का नैतिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।”

कार्यक्रम में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अमराराम चोयल, रामदेव मेघवाल, उगमाराम बिदियाद, हनुमान पुनिया सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य नटवरलाल पाराशर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विद्यालय प्रशासन ने भामाशाहों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से न केवल विद्यार्थियों को राहत मिलती है, बल्कि शिक्षा के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। ग्राम बुटाटी में आयोजित यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल के रूप में याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण