January 15, 2026
IMG-20251226-WA0021

हरसौर | घनश्याम वैष्णव
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय “ध्यान” फाउंडेशन लगातार जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फाउंडेशन की संस्थापक गुंजन जॉली नागौर जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहीं। ग्राम हरसौर पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा एवं भाजपा नेता हुक्माराम बाजियां के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए संस्थापक गुंजन जॉली ने बताया कि “ध्यान” फाउंडेशन की स्थापना लगभग एक वर्ष पूर्व समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के उद्देश्य से की गई थी। फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों की शिक्षा, महिलाओं की उच्च शिक्षा, गरीब लड़कियों के निःशुल्क विवाह, साफ-सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, तथा बुजुर्गों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सामग्री, वस्त्र एवं आवश्यक घरेलू सामान भी वितरित किया जाता है।

संस्थापक जॉली ने कहा कि आज भी समाज में कई परिवार ऐसे हैं जो अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। ध्यान फाउंडेशन जरूरतमंदों को केवल सहायता ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है।

बालिका शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस
गुंजन जॉली ने बताया कि फाउंडेशन बालिका शिक्षा को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में बेहतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान फाउंडेशन से जुड़े विनोद जॉली, गजल जॉली, ओसू सिंह भाटी, अजय कुमार यादव, लोकेन्द्र सिंह बिखरनिया, हुक्माराम बाजियां, अमित आसोपा, अशोक पाराशर, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण