March 14, 2026
IMG-20260314-WA0476

संवाददाता/डीडी चारण

मेड़ता शहर में आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम जसोल माजीसा के नाम” को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के तहत शनिवार को शहर के चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में बहुरंगी पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किन्नर समाज की गादीपति राजकुमारी किन्नर के सानिध्य में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

पोस्टर विमोचन समारोह दादू छतरी आश्रम के महंत हरिनारायण महाराज, किन्नर समाज गादीपति राजकुमारी किन्नर तथा मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम होगा, जिसमें भक्तगण भजनों के माध्यम से जसोल माजीसा की महिमा का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जितेंद्र गहलोत और राहुल बोराणा ने बताया कि 30 मार्च को होने वाले इस भव्य आयोजन में श्याम मित्र मंडल का विशेष सानिध्य रहेगा। भजन संध्या में प्रदेश की ख्यातनाम भजन गायिका आशा वैष्णव और मशहूर गायक ललित लहरिया अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इनके अलावा कई अन्य कलाकार भी भजन प्रस्तुत करेंगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

आयोजक राजकुमारी किन्नर ने बताया कि यह आयोजन सभी समाजों के सहयोग और सहभागिता से किया जा रहा है। उन्होंने शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उनका कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें दादू छतरी महंत हरिनारायण महाराज, नरेंद्र लाहोटी, मछराज सिखवाल, जितेंद्र गहलोत, पार्षद मोहित टाक, रवि गहलोत, राजीव पुरोहित, एडवोकेट विमलेश व्यास, भींवराज तोषणिवाल, मिश्रीलाल बसेटा, ओम सोनी, मुकेश घाची, उमा रजत, पूर्णा सोनी, तारा सोनी, अनिल टॉक, बजरंग सोनी, राहुल बोराणा, निखिल सोनी, संतोष शर्मा, श्याम वैष्णव, शेखर माली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और भजन संध्या को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण