April 6, 2026
IMG-20260406-WA0037

हरसौर।घनश्याम वैष्णव

सोमवार को ग्राम हरसौर के राउमावि में नवनिर्मित टीनशेड का विधायक अजयसिंह किलक ने समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। विद्यालय के मुख्य गेट पर स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर गाजे बाजे के साथ विधायक की गर्मजोशी से अगवानी की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य भीयाराम गढ़वाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की मरम्मत कराने की मांग की। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक किलक ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन व दिशाहीन हो जाता है।

अगर बच्चों को उच्च एवं संस्कारित शिक्षा दी जाए तो बच्चा आगे चल कर अपने परिवार के साथ साथ देश एवं राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर उच्च और प्रभावी हो, ताकि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। शिक्षक नई शिक्षण तकनीकों और विषय ज्ञान से अपडेट रहें। साथ ही उपस्थिति और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए। राज्य सरकार प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार पर पूरा फोकस कर रही हैं। स्कूलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की सरकार की मंशा है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, भाजपा नेता रामनिवास घासल, चेनाराम भींचर ने भी संबोधित किया।

 

विधायक कोष से बनेगा बड़ा टीनशेड-विधायक किलक ने समारोह में विधायक कोष से करीब एक हजार बच्चों के बैठने के लिए बड़ा टीनशेड बनाने की घोषणा की। विधायक ने समसा के कनिष्ठ अभियंता श्रवण कुमार को ब्लॉक की सभी जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपे। राउप्रावि गुलाबपुरा के प्रधानाध्यापक संदीप बेड़ा ने बच्चों के बैठने के लिए विद्यालय में टीनशेड बनाने की मांग की।

ये रहे मौजूद-समारोह में मोतीराम गौरा, पूर्व एसएचओ शकुर मोहम्मद, चिकित्सा अधिकारी डॉ मुस्कान सोनी, शिवप्रकाश ओझा, रामवतार शर्मा, इकबाल कुरैशी, इब्राहिम मौलाना, मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, कैलाश तापड़िया, राजेंद्र रामावत, अमीरदीन मुल्तानी, अशोक पाराशर , दौलत सैनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण