January 15, 2026
IMG-20251031-WA0498

संवाददाता/डीडी चारण

मेड़ता शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज एकता, समर्पण और देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी शिवरतन वाल्मीकि, तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष जाकिर खान सांखला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान हस्तियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने साहस, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत किया। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो उनके अदम्य साहस का प्रतीक है।

वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता को सशक्त किया। उन्हें ‘लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूती दी।

कार्यक्रम में शामिल रहे अनेक कार्यकर्ता

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने कहा कि आज देश को पुनः इंदिरा गांधी और सरदार पटेल जैसी सोच और समर्पण की जरूरत है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमें राष्ट्रीय एकता, नारी शक्ति और सशक्त नेतृत्व की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य लालाराम नायकयुवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापेड़ियासंगठन महासचिव राजेंद्र रावजिला सचिव सीताराम खींचीदौलतराम गोदारामहिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरीपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवालपार्षद प्रतिनिधि सुनील सबलानियारहमत अली गोरीउदयराज सोगावासमहेंद्र कापड़ीजुबेर उस्मानीमूलसिंह देवड़ारामनिवास मिस्त्रीबलदेव राम चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर चर्चा की। अंत में कांग्रेस जनों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए और देश में एकता, भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

न्यूज डेस्क/नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज/31 अक्टूबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण