January 15, 2026
IMG-20251227-WA0023

नागौर। रियांबड़ी उपखंड के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैजासनी की होनहार हॉकी खिलाड़ी झरीना पुत्री शंकर खां ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा नवमी में अध्ययनरत झरीना का लगातार दूसरी बार अंडर-14 राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी टीम में चयन होने पर विद्यालय, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने की खुशी में विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने झरीना का माला व साफा पहनाकर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने झरीना को विद्यालय की प्रेरणास्रोत बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या गायत्री शर्मा ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं हॉकी कोच कैलाश लामरोड़ के कुशल मार्गदर्शन में झरीना पिछले 3 से 4 वर्षों से निरंतर हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के चलते झरीना ने जिला, राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैजासनी हॉकी खेल के क्षेत्र में नागौर जिले का सिरमौर विद्यालय बना हुआ है। यहां से अनेक खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, जो विद्यालय की खेल परंपरा को दर्शाता है।

शारीरिक शिक्षक कैलाश लामरोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि झरीना तीसरी बार राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर जाएगी। शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सिवाना (बालोतरा) में नागौर जिले की टीम की कप्तानी झरीना ने की, जिसमें उसके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल जीतकर राजस्थान टीम में स्थान बनाया।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक खेल परिसर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक राउप्रावि फतडाई नाड़ी, सिवाना (बालोतरा) में आयोजित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि झरीना पूर्व में 15वीं सब जूनियर वुमन नेशनल हॉकी इंडिया चैंपियनशिप (रांची, झारखंड) तथा 68वीं स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता (मंदसौर, मध्य प्रदेश) में भी भाग ले चुकी है। वह दो बार जिला एवं राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता रह चुकी है और राजस्थान टीम की कप्तान के रूप में भी नेतृत्व कर चुकी है।

प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष जैजासनी विद्यालय से लगभग एक दर्जन हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। गांव के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता लिखमाराम बेरवाल द्वारा बालिका हॉकी टीम को फाइबर हॉकी स्टिक व बॉल भेंट करने से खिलाड़ियों के खेल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर नागौर जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, समाजसेवी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झरीना को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण