थांवला (नागौर)। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखनीय भागीदारी और उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्य के चलते नागौर जिले का थांवला मंडल प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर जिला संगठन टीम द्वारा जसाराम गुर्जर और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक दीपक चौधरी को सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के अंतर्गत नागौर जिले ने पूरे राजस्थान में 12वां स्थान प्राप्त किया। इस सफलता में थांवला मंडल की सक्रिय भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा कि “नागौर जिले की इस उपलब्धि में थांवला मंडल की मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यक्रम के प्रति जागरूकता ने जिले को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बुधाराम गरवा, पदम सारस्वत, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, जिला उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा, जिला कोषाध्यक्ष बिर्दीचन्द तोषनीवाल, जिला मंत्री किशोर गहलोत, राजेंद्र वैष्णव, मनीष काला, मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह, महिपाल ईनाणीया, शंकर बंजारा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनसंवाद है। इसमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकार जैसे विषयों पर चर्चा होती है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ती है।
थांवला मंडल द्वारा विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण सुनने की व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक जुड़े। इसी सक्रिय भागीदारी के चलते मंडल को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूती देने और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। यह उपलब्धि थांवला मंडल के लिए गर्व का विषय बन गई है।
