April 2, 2026
IMG-20260402-WA0496

मेड़ता | संवाददाता | डी डी चारण

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) उपशाखा मेड़ता की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय राजस्थान भारत स्काउट गाइड संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपशाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान 1 अप्रैल से औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेड़ता उपशाखा को 500 से अधिक नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राठौड़ ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से यह लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर इसकी मजबूती सुनिश्चित करें।

राठौड़ ने आगे बताया कि प्रदेश स्तर पर महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ‘शिविरा पंचांग’ में ग्रीष्मकालीन अवकाश और संस्था प्रधान अवकाश में की गई कटौती का संगठन द्वारा कड़ा विरोध किए जाने की बात कही। उन्होंने इसे शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि महासंघ इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीधर रांकावत ने महासंघ की कार्यशैली को अन्य संगठनों से अलग बताते हुए इसे विशिष्ट संगठन करार दिया। उन्होंने कहा कि संगठन पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करता है, जिससे शिक्षकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश महासमिति सदस्य हरिओम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मेड़ता क्षेत्र में कोई भी शिक्षक संगठन की विचारधारा से जुड़ा होने के बावजूद सदस्यता से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और प्रत्येक विद्यालय तक पहुंच बनानी होगी।

उपशाखा मंत्री जितेन्द्र शर्मा ने संगठन को राजस्थान का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन बताते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में प्राचार्य सुरेश बोराणा, उपाध्यक्ष कमलेश मण्डा, कोषाध्यक्ष जगदीश टाक, आरपी लक्ष्मण जाखड़, विक्रम सिंह शेखावत, नेमिचंद भाटी, सूर्यकांत पारिक, सीताराम डांगा, पुरुषोत्तम सेन, महिला मंत्री प्रज्ञा पारिक, हेमेंद्र सिंह राठौड़, मनीष सोलंकी, रमेश चंद, राजेश मीणा, कृष्णा शर्मा, विनिता और अंजना शर्मा सहित उपशाखा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण