संवाददाता/ डी.डी. चारण/मेड़ता सिटी
मेड़ता शहर में आगामी 26 जनवरी को प्रस्तावित भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घर-घर पीले चावल बांटकर नागरिकों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गौतम भवन में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की जानकारी देते हुए बस्ती प्रमुख श्रवणपुरी लिलिया ने बताया कि यह आयोजन सह जिला कार्यवाह किशनाराम एवं संयोजक नवरतन सथाना के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी को सम्मेलन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा, जिसके बाद आयोजन की तैयारियां और अधिक गति पकड़ेंगी।
बताया गया कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन परशुराम वाटिका में किया जाएगा, जो स्थानीय साधु-संतों के सानिध्य में संपन्न होगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करना है। आयोजन समिति ने शहर के प्रत्येक वार्ड और बस्ती में संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सम्मेलन से जुड़ सकें।
बैठक में यह भी बताया गया कि आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें स्वागत समिति, मंच व्यवस्था समिति, सुरक्षा समिति, भोजन एवं प्रसाद समिति तथा प्रचार-प्रसार समिति शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस अवसर पर संयोजक नवरतन सथाना, जिला सह कार्यवाह किशनाराम, ओमप्रकाश खंडेलवाल, ठेकेदार महेंद्र पुरी, सुरेंद्र सिंह, लीलाधर सोनी, पप्पू सेन, ओमप्रकाश गहलोत, प्रभु पुरी, विजय सिंह,
