March 1, 2026
IMG-20251216-WA0049

नागौर, 16 दिसंबर।
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी एवं जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के साथ ही जिले के समग्र विकास को दर्शाने वाली यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए खोल दी गई, जो 18 दिसंबर तक चलेगी।

प्रदर्शनी में राज्य एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को आकर्षक फ्लैक्स, पैनल और फोटो स्टैंडी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। “बदलता राजस्थान” और “विकसित भारत” की अवधारणा को दर्शाती यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए एक जीवंत और प्रेरणादायक अनुभव बनकर उभरी है। उद्घाटन के पश्चात किसान आयोग अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया।

विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों का समग्र प्रदर्शन

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों और जनोपयोगी जानकारियों का समग्र प्रदर्शन किया गया है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, पीएचईडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, श्रम, ऊर्जा, खान एवं भू-विज्ञान, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन सहित अनेक विभागों की योजनाएं प्रदर्शित की गई हैं। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी की विषयवस्तु और व्यवस्थाओं की सराहना की।

विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ करते अतिथि।

जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि “नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” की भावना को प्रतिबिंबित करती यह प्रदर्शनी राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का सशक्त प्रस्तुतीकरण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए, जिससे विकसित राजस्थान–2047 के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित हो सके।

जिला विकास पुस्तिका का विमोचन

इसी अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी एवं जिला कलक्टर ने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। चौधरी ने कहा कि इस पुस्तिका में जिले में हुए विकास कार्यों, नवाचारों और आगामी योजनाओं का समग्र विवरण संकलित है, जो आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

स्कूली बच्चों व आमजन में दिखा उत्साह

प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उच्च स्तरीय सजावट, अधिकारियों से संवाद और फोटो सत्र ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह भर दिया। उनके साथ आए शिक्षकों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, रमाकांत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, नगरपरिषद सभापति नीतू तोलावत, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पेमाराम चौधरी ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन मोहम्मद शरीफ छींपा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण