March 6, 2026
IMG-20260306-WA0061

संवाददाता/नितिन सिंह 

 नागौर जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री के बड़े नेटवर्क पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कथित ‘बारूद किंग’ सुलेमान खान के ठिकाने पर बुलडोजर चलाया है। थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में आरोपी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुलेमान खान ने गांव की सरहद में करीब 45 बीघा जमीन पर फार्महाउस जैसा बड़ा निर्माण कर रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस स्थान का उपयोग अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री के भंडारण और उसकी सप्लाई के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने यहां से करीब 10 टन अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।
प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और बुलडोजर की मदद से फार्महाउस की दीवारों व अन्य अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुलेमान खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध विस्फोटक सामग्री के कारोबार से जुड़ा हुआ था।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी इस पूरे नेटवर्क और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण