February 28, 2026
IMG-20251219-WA0022

नागौर, 19 दिसंबर।
राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को नागौर जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों, छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टाउन हॉल में किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ देखा। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनापालनहार योजनामुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनाअनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा राजस्थान महिला निधि के अंतर्गत लखपति दीदीयों को लाभान्वित किया गया। इन योजनाओं से लाभ पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान जिले की महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत चैक वितरित किए गए। लाभार्थी महिलाओं एवं छात्राओं ने राज्य सरकार की योजनाओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरीपूर्व विधायक मोहनराम चौधरीजिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, छात्राएं और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

स्कूटी व सहायक अंग उपकरणों का वितरण

कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजनों एवं छात्राओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीआर चौधरी एवं जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा दिव्यांगजनों को स्कूटी की चाबी सौंपी गई तथा सहायक अंग उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5-5 हजार रुपये की राशि के चैक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने वाला बताते हुए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। महिला सम्मेलन ने न केवल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण