जंबूरी सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर है। जंबूरी जैसे उत्सव में सहभागिता करने से स्काउट गाइड को अपने देश सहित दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों को जानने का अवसर मिलता है। यह बात नागौर जिले के जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ उत्तर प्रदेश में सहभागिता करने वाले स्काउटर गाइडर के सम्मान समारोह के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय नागौर में कहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रथम स्थान प्राप्त करना एवं इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान की ओर से नागौर जिले का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना बड़े गर्व का विषय है। जिला स्काउट सीओ एम असफाक पंवार ने जंबूरी की गतिविधियों में जिले के प्रतिनिधित्व की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल खराङी ने देश भर में नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि को गौरवान्वित करने वाला पल बताया। उन्होंने वॉचिंग टॉवर की सराहना करते कहा कि इस टॉवर पर चढ़ना रोमांच का अनुभव करवाता है। जिला कलेक्टर पुरोहित ने जंबूरी में जाने वाले, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौतिणा हेमपुरा खींवसर के स्काउट डूंगरराम ,चुनाराम ,प्रवीण , कुलदीप ,प्रदीप ,महेश सियाग और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांकला के स्काउट अनिल ,मगराज और यूनिट लीडर सीताराम सोऊ व जम्बूरी में स्टाप के तौर पर राउप्रावि बामलणियावाला खींवसर के यूनिट लीडर भंवरलाल और राउमावि रोहिडी की गाइडर डॉ पूजा शर्मा, कुचेरा के रोवर रामप्रताप बटेसर ,पिंटू चोकिदार ,राजकीय महाविधालय मेड़ता सिटी के रोवर मनीष प्रजापत ,राहुल ,जितेन्द्र प्रजापत को शुभकामनाए प्रेषित करते हुए उनका अभिनंदन किया। नागौर जिले के जिला स्काउट गाइड प्रधान कृपा राम देवड़ा ने बताया कि जंबूरी में जिले का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करने वाले पांचो विद्यालयों के यूनिट लीडर का सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय नागौर में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मॉडल स्कुल नागौर की प्रधानाचार्य प्रमिला यादव ,चौतीना हेमपुरा के प्रधानाचार्य रघुवीर सिह राठौङ के प्रतिनिधित्व करने एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की। चौतिणा हेमपुरा व टांकला के विद्यालय के यूनिट ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नेशनल जंबूरी में राजस्थान को प्रथम स्थान दिलवाया। सीओ गाइड ज्योति रानी ने बताया कि जंबूरी में लगभग बीस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें से नागौर जिले को पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कलर पार्टी, मार्च पास्ट, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, झांकी प्रदर्शन, प्राथमिक सहायता, कैंप क्राफ्ट, प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी दी गई थी। इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले की पांचो यूनिट ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पायनीयरिंग प्रतियोगिता मे जिले को 71 फिट का वाचिंग टावर बनाने का दायित्व मिला जिसे लीडर ट्रेनर स्काउट शैलेश कुमार के नेतृत्व व रोवर स्काउट सुरेश छाबा के सहयोग से बनाया गया जो राष्ट्रीय स्तर पर A ग्रेड प्राप्त क़र प्रथम रहा इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामलाल खराङी सीओ स्काउट अशफाक पंवार, सीओ गाइड ज्योति रानी, प्रधानाचार्य प्रमिला यादव ,रघुवीर सिह, रतन बहन स्कुल प्रधानाचार्य संतोष चौधरी, खींवसर स्काउट सचिव सुरेन्द्र जाजङा, मुंडवा सचिव गजेंद्र गेपाला, नागौर संयुक्त सचिव इन्द्रा बिश्नोई, रतन बहन स्कुल गाइड यूनिट लीडर प्रवीण बानो,प्रवीण कुमार.मीना, मनीष मीना उपस्थित रहे। सीओ गाइड ज्योतिरानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
*इन प्रतियोगिता में जिला रहा प्रथम*
जंबूरी प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सीओ मोहम्मद अशफाक पंवार ने बताया कि जिले की स्काउट टीम ने कलर पार्टी, मार्चपास्ट, प्राथमिक सहायता, फॉक डांस, कैंप फायर, झांकी प्रदर्शन, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज/03 दिसंबर 2025
