March 2, 2026
IMG-20251114-WA0421
दैनिक मरुप्रहार
डी डी चारण/ मेड़ता सिटी :
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के तत्वावधान में प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को नागौर मुख्यालय स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विधिक सेवा दिवस के तीस साल पूर्ण होने के अवसर पर रालसा की ओर से चलाए जा रहे तीन माह के विशेष अभियान की जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थायी लोक अदालत मेड़ता के सदस्य एडवोकेट बलवीर खुड़खुड़िया ने कहा कि रालसा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न्याय सर्व सुलभ हो, प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध न्याय मिले। इसी अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तीन माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  रालसा के इस अभियान को आमजन तक पहुंचाने के लिए जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से जन जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को जन उपयोगी सेवाओं एवं उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। नागौर जिले में भी जिला प्राधिकरण सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशन में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
स्थायी लोक अदालत उचित न्यायिक मंच
 सदस्य खुड़खुड़िया ने बताया कि अभियान में स्थायी लोक अदालतों की भूमिका महत्वपूर्ण है, स्थायी लोक अदालत जिलों में वो न्यायिक मंच है, जहां आमजन की लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को सुना जाता है। इन्ही शिकायतों के सुनिश्चित समाधान के लिए तीन माह का न्याय आपके द्वार अभियान चलाया जाकर शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।  रालसा की ओर से अभियान के दौरान लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को सुनने एवं उनके त्वरित समाधान के लिए रालसा की ओर से मोबाइल/वाट्सएप नंबर 9119365734 जारी किया गया है, जहां से कोई भी व्यक्ति सहायता एवं लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है।
रालसा की अनूठी पहल-सुथार
नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य रामलाल सुथार ने रालसा के इस अभियान को सराहते हुए कहा कि जन उपयोगी सेवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुलभ कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा न्याय आपके द्वार अभियान रालसा की अनूठी पहल है, इससे आमजन को सुलभ न्याय एवं सुनिश्चित समाधान की उम्मीद जगेगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी से कहा कि अपने कर्तव्य पालन के साथ प्रशिक्षणार्थी आमजन को विधिक जागरूक करें तो इसका लाभ सभी को मिल पाएगा। उप प्राचार्य खेमाराम ने कहा कि विधिक जागरूकता की दिशा में यह अभियान सराहनीय है, आमजन को इसके माध्यम से त्वरित न्याय मिल सकेगा।
 प्रशिक्षणार्थियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
 शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा मारूका, ज्योति एवं सुरेशचंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने लोक उपयोगी सेवाओं, उनसे जुड़ी शिकायतों, उनके त्वरित समाधान एवं प्रक्रिया के बारे में पूछा। सदस्य खुड़खुड़िया ने इस बारे में उन्हें विस्तृत अवगत कराते हुए आवश्यक प्रक्रिया बताई।  शिविर के दौरान महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता की ओर से तैयार किए गए विधिक जनजागृति पंपलेट वितरित कर उन्हें अभियान में भागीदारी का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण