March 1, 2026
IMG-20251215-WA0207

जयपुर/नागौर।
राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से पहली बार संचालित प्रबल कार्यक्रम–2025 के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा, जयपुर में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को भव्य युवा संसद (युवा सभा) का आयोजन किया गया। इस युवा संसद का विषय “हमारा भविष्य, हमारा निर्णय—किशोर-किशोरियों के सशक्त भविष्य के लिए सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य और उचित कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता” रहा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में राजस्थान के 41 जिलों से चयनित 164 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। नागौर जिले से भी चार विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कर जिले का गौरव बढ़ाया। एस्कॉर्ट प्रभारी प्राचार्य पवन माँजू ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल स्कूल मूंडवा की छात्रा अनिशा गहलोत ने युवा संसद में पक्ष के सदस्य की भूमिका निभाई। उन्होंने विषयवस्तु के समर्थन में अंग्रेज़ी भाषा में प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

वहीं नागौर जिले के अन्य तीन विद्यार्थियों—अरविंद सैन (रा.उ.मा.वि. डेह), पलक टेलर (महात्मा गांधी विद्यालय कठौती) तथा दिलशान (रा.उ.मा.वि. दुकोसी)—ने विपक्षी सदस्यों की भूमिका निभाते हुए तार्किक एवं प्रभावशाली तर्कों के साथ विषय पर अपनी बात रखी। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया।

युवा संसद के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानीशिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावरराष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान शाखा के सचिव श्री संदीप शर्माशिक्षा सचिव कृष्ण कुणालनिदेशक सीताराम जाट तथा राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रातः 11:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली इस युवा संसद में गहन चर्चा के उपरांत किशोर-किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारी, 41 जिलों के एस्कॉर्ट शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

नितिन सिंह/ वीबीटी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण