February 22, 2026
1006935646

मेड़तासिटी | डी.डी. चारण

Haribhau Bagde ने शनिवार को मेड़ता तहसील क्षेत्र के मोररा, धांधलास और पांचडोलिया गांवों का दौरा कर ग्रामीणों व किसानों से सीधा संवाद किया। तीनों गांवों में उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, जनता प्रधान संदीप चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे मेड़ता से आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पांचडोलिया पहुंचे। यहां राजकीय विद्यालय में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिक्षा और ग्रामीण विकास को राज्य की प्राथमिकता बताते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद वे धांधलास गांव पहुंचे, जहां किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी के आवास पर किसानों से संवाद किया। धांधलास पहुंचने पर छरंग परिवार के सुशील कुमार चौधरी (पूर्व प्रधान, रियांबड़ी), रामनिवास छरंग व परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से उनका स्वागत किया। मंच संचालन गोपालसिंह चारण ने किया तथा ग्राम की सामाजिक समरसता की व्यवस्थाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक और पैतृक तरीकों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से नागौर के बैलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के बैल पूरे देश में प्रसिद्ध हैं और खेती में बैलों के उपयोग से लागत कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

दौरे के अंतिम चरण में राज्यपाल मोररा गांव पहुंचे, जहां प्रवासी सुरेंद्र डांगा के आवास पर आशीर्वाद समारोह में भाग लिया। यहां सुरेंद्र डांगा, पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, बंशीलाल डांगा, शंकरराम डांगा, रामबक्ष डांगा, कालूराम डांगा, शिवजीराम डांगा, राजन डांगा, रामनिवास कापड़ी सहित अनेक ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता की भावना को ग्रामीण विकास की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्र सहकारिता के माध्यम से संगठित होकर कार्य करें, तो आर्थिक और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, औरंगाबाद विधायक अनिता ताई चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री जगबीरसिंह छाबा, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लामरोड सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूर मोहम्मद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्जुनलाल जिंगर, रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, मेड़ता तहसीलदार रामसिंह गुर्जर, सहायक कृषि निदेशक रामप्रकाश बेड़ा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपनी समस्याएं सीधे महामहिम के समक्ष रखीं।

– नितिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण