March 1, 2026
Screenshot_20251215_172344_Gallery
संवाददाता/नितिन सिंह 
थांवला (नागौर)राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष सरिता गेना ने नागौर जिले के थांवला मंडल कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना आज राजसमंद एवं नागौर लोकसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर रहीं, जिसके तहत उन्होंने थांवला कस्बे में भाजपा कार्यालय पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
थांवला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। थांवला भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना का स्वागत अजमेर-नागौर सीमा पर बाड़ीघाटी के समीप किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जस्साराम गुर्जर, शंकरलाल बंजारा, कैलाशचंद कुमावत, जग्गाराम रावत, रामाकिशन लाठा, श्यामलाल कुमावत, दीपक चौधरी, सीमा कुमावत, निशा कुमावत,सहित हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, रामकरण कुमावत एवं राजेश जैन मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।इसके पश्चात थांवला भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सरिता गेना ने भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में राज्य सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।
कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और आने वाले समय में सरकार और भी तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण