March 1, 2026
IMG-20250706-WA0048

थांवला/ भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रबल पक्षधर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को थांवला मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मंडल के छह शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थांवला मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता का प्रतीक है और उनका आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर जसाराम गुर्जर, शंकरलाल बंजारा, दीपक सिंह चौधरी, भाजपा हरसौर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह और श्यामलाल मावर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी शक्ति केंद्रों पर पौधारोपण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जयंती कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण