March 1, 2026
kmc_20251129_200418
उत्तर प्रदेश के टप्पल थाना क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में दबंगों द्वारा बाप-बेटे पर ईंट और लाठी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे पीड़ित दहशत में है।
पीड़ित मुकेश कुमार पुत्र गिर्राज सिंह निवासी लालगढ़ी ने 25 नवंबर को टप्पल थाने में धर्मेंद्र पुत्र जसवंत सिंह और मलुआ उर्फ सोनू पुत्र जसवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी ।
पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि
24 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे उनका बेटा मोनू घर के बाहर छोटे बच्चे को दरवाजे पर खिला रहा था। तभी आरोपी धर्मेंद्र अपने भाई सोनू के साथ वहां पहुंचा और पहले मोनू से गाली-गलौज करने लगा।
शोर सुनकर जब मुकेश बाहर आए, तो आरोपियों ने ईंट और लाठी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे सिर पर कई टांके आए हैं। पीड़ित के मुताबिक मारपीट के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। धमकी के बावजूद परिवार ने साहस दिखाते हुए मामला दर्ज करवा दिया है। टप्पल थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए
BNS की धारा 115(2), 352, 351(2) और 131 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों को थाने तक नहीं बुलाया गया है, जिससे पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।
इनका कहना 
थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश दी गई है पर आरोपी फरार चल रहे हैं मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है ।
मयंक चौधरी, एसआई टप्पल थाना 
इनका कहना 
आरोपी गांव में है उनके द्वारा ग्रामीणों से हमें दोबारा पीटने की बात कही जा रही है हमें पुलिस द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई ना करने से मिलीभगत का शक है ।
मुकेश कुमार पीड़ित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण