March 9, 2026
IMG-20260309-WA0048

नागौर जिले के थांवला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 टन अवैध बजरी, एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर मय कड़ाई को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग गोटन को देकर आगे की कार्रवाई उनके हवाले कर दी है।


जानकारी के अनुसार जिला विशेष टीम (DST) और थांवला पुलिस को रविवार तड़के करीब 4:15 बजे अवैध बजरी खनन की सूचना मिली। डीएसटी टीम के कांस्टेबल नरसीराम ने फोन के माध्यम से थांवला पुलिस गश्त में शामिल हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश को सूचना दी कि ग्राम आलनियावास से कालनी गांव जाने वाले रास्ते पर एक खाली प्लॉट में बड़े पैमाने पर अवैध बजरी का स्टॉक किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने प्लॉट से करीब 70 टन अवैध बजरी बरामद की और खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर मय कड़ाई को डिटेन कर लिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेताराम पुत्र रामनिवास बावरी निवासी आलनियावास के रूप में की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी खेमचंद के साथ मिलकर लूणी नदी से अवैध रूप से बजरी का खनन करवाता था। इसके बाद बजरी को अपने प्लॉट में स्टॉक कर ट्रैक्टरों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की जाती थी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी का पार्टनर खेमचंद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस मामले में थांवला पुलिस ने खनन विभाग गोटन के सीनियर फोरमैन राजकुमार को सूचना देकर अवैध बजरी से संबंधित आगे की कार्रवाई उनके सुपुर्द कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– नितिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण