February 1, 2026
IMG-20260201-WA0040

थांवला भाजपा मंडल कार्यालय में आज भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट भाषण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक गतिविधियों एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद बजट भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया। उपस्थित वक्ताओं ने बजट को किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी एवं आमजन के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी विकास को नई दिशा देने वाला है।

वक्ताओं ने बजट में कृषि, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी घोषणाओं की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और उन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर थांवला भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत, जसाराम गुर्जर, दीपक सिंह (युवा मोर्चा), श्यामलाल मावर, चेन सिंह डोडियाना, लक्ष्मण गुर्जर, रामकरण मावर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद कुमावत, जिला महामंत्री कान सिंह पीपासर, पदम सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण डेलु, रामकिशन लाठा, समाजसेवी राजेश जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

नितिन सिंह/ वीबीटी न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण