February 19, 2026
IMG_20260118_171936
थांवला कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित खेल मैदान में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन एवं झंडा रोहण के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में हिन्दू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता सहित थांवला क्षेत्र के विभिन्न जाति-वर्गों से जुड़े हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसके पश्चात खेल मैदान में भगवा ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह विशाल हिन्दू सम्मेलन हिन्दू समाज की एकता, समरसता और संगठन शक्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के प्रत्येक हिन्दू परिवार से 25 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल बन सकेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे खेल मैदान में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर समस्त हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिक, युवा, बुजुर्ग की सक्रिय उपस्थिति रही। हिन्दू सम्मेलन को लेकर थांवला क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण