March 1, 2026
IMG-20251217-WA0035
नागौर जिले के थाना थांवला क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1400 टन अवैध बजरी जब्त की है। जब्त की गई बजरी की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
थांवला थाना क्षेत्र के ग्राम आलनियावास में लूणी नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का खनन कर उसका भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस, माइनिंग विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 अलग-अलग अवैध बजरी के भंडारण/स्टॉक स्थलों को चिन्हित कर अवैध बजरी को जब्त किया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम को लेकर दिए गए निर्देशों की पालना में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर, वृत्ताधिकारी डेगाना के सुपरविजन तथा थाना अधिकारी थांवला के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस निरीक्षक आशोक झाझड़िया, थाना थांवला के नेतृत्व में गठित टीम ने माइनिंग विभाग और राजस्व विभाग के सहयोग से ग्राम आलनियावास में लूणी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी खनन कर किए गए भंडारण को जब्त किया। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 714, 739, 1418, 1119, 1281 एवं 1211 की भूमि पर अवैध रूप से बजरी का भंडारण किया गया था। इस संबंध में एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
टीम सदस्य
श्री आशोक झाझड़िया, पुलिस निरीक्षक, थाना थांवला
श्री महावीर यादव, हेड कांस्टेबल 203
श्री भराराम, हेड कांस्टेबल 260
श्री मांगरलाल, कांस्टेबल 1339
श्री सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल 1541
माइनिंग टीम सदस्य:
श्री राजकुमार, एम.ई., फोरमेन, गोविंद मय टीम
राजस्व टीम सदस्य:
श्री रामनिवास चौधरी, हल्का पटवारी, ग्राम आलनियावास
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज 17 दिसंबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण