February 26, 2026
IMG-20260226-WA0068

नागौर जिले के थांवला कस्बे के देवगढ़ रोड स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम की भव्य शुरुआत गुरुवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ हुई। पहले दिन मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद पंचामृत स्नान के साथ भगवान खाटू श्याम का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके बाद सजे-धजे दरबार में आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया।

दोपहर करीब 4 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य नगर भ्रमण की शुरुआत हुई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। किसान चौराहा, बस स्टैंड, गवाड़ चौराहा, टंकीपुरा, देवनगरी और तेजा चौक होते हुए देर रात शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

अजमेर से आई रोशन एंड पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक व पारंपरिक भेष धारण कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राधा के रूप में नैना, किशन बने हेमराज और खाटू श्याम के स्वरूप में हेमंत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं बन्ना-बन्नी के रूप में लोकेश और रोहित ने राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की। जोकरों के रूप में जेभाई, जीवराज और यश ने मनोरंजक प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

मंदिर पहुंचने पर विधिवत आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य गेनाराम कारबाल ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातनाम भजन गायकों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शनिवार को 56 भोग अर्पित कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय फागोत्सव को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का वातावरण है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और मंदिर परिसर भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण