February 13, 2026
IMG-20260213-WA0017

थांवला। कस्बे के बस स्टैंड स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को अपने चरम पर पहुंच गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस महापर्व में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना, अभिषेक और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

महोत्सव के तहत शुक्रवार को चामुण्डा माता मंदिर में शिव-पार्वती की मेहंदी रस्म का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजनों और मंगल गीतों के बीच शिव-पार्वती की प्रतीकात्मक मेहंदी रस्म ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

आज शनिवार दोपहर बाद भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसे लेकर पूरे कस्बे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बारात में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पूणे (महाराष्ट्र) से आए जगदम्बा ढोलताशा ग्रुप अपने जोशीले ढोल-ताशों की थाप से वातावरण को गुंजायमान करेंगे। हरियाणा के खुशमीत आर्ट ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकियां और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं स्थानीय थानेश्वर डमरू झांझ मंडल भी बारात के दौरान शिव भक्तों को मंत्रमुग्ध करेगा। शिव बारात में भगवान शिव के विविध स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

मंदिर कमेटी द्वारा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। कस्बे के मुख्य मार्गों को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा थांवला जगमगाता नजर आ रहा है। रोशनी और सजावट ने महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए हैं।

रविवार शाम को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर दादूदयाल गौशाला निवाई के प्रकाशदास महाराज, बीकानेर के नानू गोपाली, पूणे के प्रसिद्ध सितार वादक प्रतीक खेरे तथा निम्बोला के महेन्द्र डांगी और उनकी टीम भजनों की मधुर प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में भक्ति संगीत की रसधारा बहेगी और श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब जाएंगे।

महोत्सव को लेकर प्रशासन और मंदिर कमेटी ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

महाशिवरात्रि महोत्सव के इस पावन अवसर पर थांवला कस्बा पूर्ण रूप से भक्तिमय वातावरण में रंग चुका है। शिव बारात और आगामी भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज रहा है, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है।

नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण