February 18, 2026
IMG-20260218-WA0011

थांवला कस्बे में भारतीय महिला बॉक्सिंग की उभरती सितारा नूपुर श्योराण का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत-सत्कार किया गया। पुष्कर दर्शन के बाद जब नूपुर अपने परिवार के साथ थांवला पहुंचीं तो स्थानीय लोगों ने एक निजी होटल में उनका फूल-मालाओं और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल देशभक्ति और गर्व की भावना से सराबोर नजर आया।

नूपुर +80 किलोग्राम (हैवीवेट) वर्ग की पांच बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने वर्ष 2025 की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा विश्व बॉक्सिंग कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। उनकी इन उपलब्धियों से क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है।

नूपुर महान बॉक्सर हवा सिंह की पोती हैं और अपने दादा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। खेल के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह सनेडिया, सुरेंद्र सिंह थांवला, रघुवीर सिंह, भवानी सिंह और अंकित शर्मा रेनवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने नूपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए नई राह खोलेगी।

सम्मान समारोह में नूपुर श्योराण ने कहा कि थांवला के लोगों का स्नेह और समर्थन उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे देश के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करती रहेंगी।

– नितिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण