March 4, 2026
IMG-20250826-WA0056
नागौर जिले की थांवला थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक बिना नंबरी डंपर जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की सूचना खनिज विभाग गोटन को भेज दी है ताकि नियमानुसार जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सके।
थानाधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस टीम को गश्त के दौरान जानकारी मिली कि अवैध बजरी से भरे कई डंपर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। इस पर टीम तुरंत टहला सरहद पर पहुंची, जहां तीन-चार डंपर आते दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा कर एक डंपर को पकड़ लिया जबकि बाकी डंपर बजरी खाली कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पकड़े गए डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। चालक की पहचान दुर्गाराम (35) पुत्र डूंगाराम जाट, निवासी ढाढोता गांव, थाना पीलवा, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं अब इस मामले में आगे की कार्रवाई खनिज विभाग गोटन द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण