नागौर जिले के थांवला पुलिस थाने में नए थानाधिकारी अशोक चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता को प्रमुख आधार बनाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों—विशेषकर सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अशोक चौधरी इससे पहले देचूआ में पदस्थापित थे और स्थानांतरित के बाद अब थांवला थाने का दायित्व संभाल रहे हैं। उनके आगमन पर स्थानीय प्रबुद्धजनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। थांवला भाजपा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाधिकारी चौधरी को साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर थांवला भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत, महामंत्री जसाराम गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद कुमावत, समाजसेवी राजेश जैन, डेगाना मंडल अध्यक्ष महेश दिवाकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए थानाधिकारी से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यशैली की अपेक्षा व्यक्त की। नई जिम्मेदारी के साथ थानाधिकारी चौधरी ने भरोसा दिलाया कि वे कानून व्यवस्था मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
नितिन सिंह/ वीबीटी न्यूज
