February 19, 2026
IMG-20260219-WA0025

थांवला। कस्बे में गुरुवार को यूको बैंक की ओर से अनुपालन जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग नियमों, साइबर सुरक्षा और वित्तीय सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में बैंक मैनेजर अभिषेक भारद्वाज ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए “म्यूल अकाउंट” के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार लोग लालच या अनजाने में अपना बैंक खाता दूसरों को उपयोग के लिए दे देते हैं। ऐसे खातों का उपयोग बाद में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी या अवैध लेन-देन में किया जाता है, जिससे खाता धारक भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आपका अकाउंट आपकी जिम्मेदारी है”, इसलिए किसी भी परिस्थिति में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या पासबुक किसी अन्य व्यक्ति को न सौंपें और न ही बेचें।

वित्तीय साक्षरता सहायक वित्तीय सलाहकार जितेंद्र ने केवाईसी (KYC) दस्तावेज समय-समय पर अपडेट रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से मांगी गई बैंकिंग जानकारी देने से बचने की सलाह दी।

उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

– नितिन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण