February 1, 2026
IMG_20260201_121917

संवाददाता/नितिन सिंह

थांवला। VB–G RAM G जन जागृति अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाड़ीघाटी ग्राम पंचायत के ग्राम किल्ला भाजपा थांवला मंडल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जन जागृति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत और डेगाना विधायक अजय सिंह किलक शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री, कार्यक्रम जिला संयोजक, उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में कान सिंह पीपासर, पदम सारस्वत, लक्ष्मण डेलु, कल्पना चौहान, धनराज पाराशर, प्रधान जसवन्त सिंह, शोभाराम, ब्रजराज सिंह लखावत मंडल अध्यक्ष थांवला, जस्साराम गुर्जर, दीपक सिंह, शंकरलाल बंजारा, कैलाशचंद कुमावत, बलबीर सिंह,ब्रह्मदेव शर्मा, रविंद्र सिंह, गोपाल सिंह सथाना एवं रामाकिशन लाठा सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा जिला एवं मंडल स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान जन जागृति अभियान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि जन जागृति अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की नीतियों और योजनाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित विभागों तक पहुंचाएं।

विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही क्षेत्र के विकास की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह किलक ने रैदास समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा बाड़ीघाटी पावर स्टेशन पर 5000 केवी ट्रांसफार्मर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने जन जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

नितिन सिंह/वीबीटी न्यूज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण