थांवला। ग्राम पंचायत थांवला में नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की जीत की खुशी में आयोजित भव्य जश्न इन दिनों पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्ड नंबर 11 से पप्पू राम कुमावत और वार्ड नंबर 13 से पिंटू सैन की जीत पर समर्थकों एवं ग्रामीणों ने जोरदार उत्साह के साथ खुशियां मनाईं। इस दौरान निकाली गई भव्य विजय रैली और शाही अंदाज में हुआ स्वागत आकर्षण का केंद्र रहा।दोनों नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की जीत की खुशी में पूरे कस्बे में डीजे की धुनों के साथ भव्य विजय रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समर्थकों ने भाग लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर हजारों लोगों के लिए शानदार सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई, जिसमें ग्रामीणों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विंटेज कार में निकली शाही सवारी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण दोनों नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की विंटेज कार में निकाली गई शाही सवारी रही। पप्पू राम कुमावत और पिंटू सैन विंटेज कार में सवार होकर पूरे कस्बे में निकले। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर जीत की बधाई दी। शाही अंदाज में निकली इस सवारी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
डीजे की धुनें, भव्य विजय रैली, हजारों लोगों का सामूहिक भोज और विंटेज कार की शाही सवारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। वार्ड पंचों की जीत का यह अनूठा जश्न पूरे थांवला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद ने करवाया आयोजन
इस भव्य जश्न एवं सामूहिक भोज का आयोजन सैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद के द्वारा करवाया गया। आयोजन में ग्रामीणों एवं समर्थकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
