October 19, 2026
IMG-20261019-WA0052

अजमेर। पंचशील स्थित श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक भव्य गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने भाग लेकर माता रानी की आराधना की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं के गरबा और डांडिया नृत्य से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उनका साफा पहनाकर, माला एवं दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नवरात्रि केवल व्रत का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक धरोहर है, जो मानव जीवन में दैवीय चेतना का संचार करती है। उन्होंने कहा कि गरबा केवल लोकनृत्य नहीं, बल्कि मां आदिशक्ति की आराधना का जीवंत माध्यम है। गरबा की थाप और डांडिया की खनक समाज में एकता, समानता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ते हैं।

### प्रतिदिन गरबा-डांडिया, आरती और विभिन्न प्रतियोगिताएं

मंदिर समिति अध्यक्ष एडवोकेट भींयाराम चौधरी ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा और प्रतिदिन आरती कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

महोत्सव में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी, सनातन वेशभूषा प्रतियोगिता, गरबा नृत्य प्रतियोगिता और श्रृंगार प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाग्य चिट्ठा प्रतियोगिता में पांच चिट्ठियां निकालकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

### जनप्रतिनिधियों सहित समिति सदस्यों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में पार्षद रमेश चेलानी, सतीश बंसल, विकास लालवानी, कुमार लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा और योगेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

महोत्सव के सफल आयोजन में भरत ओझा, राम मेंघानी, सावंतराम मीणा, अजय गौतम, अनिल उपाध्याय, अशोक गौड़, सत्यनारायण चौरसिया, धरणीधर चौधरी, बलराम चौधरी, दिलीप सोनी, निशांत भारद्वाज, अरुण भारद्वाज, सुशील चौधरी, महेश शर्मा, कैलाश वर्मा, अंजू गौतम, रमिला शर्मा सहित समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। नौ दिवसीय महोत्सव ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण