नागौर जिले के थांवला कस्बे के बाईपास स्थित किड्स कॉर्नर चिल्ड्रन एकेडमी सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थी पीयूष ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, जयदीप ने 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। नागौर जिले के खड़काली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार प्रदर्शन किया। पीयूष की प्रथम स्थान की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, जयदीप के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भी सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। पीयूष और जयदीप की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
