September 23, 2026
IMG-20260923-WA0031

थांवला। भेरूंदा ब्लॉक के मांडल जोधा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में थांवला के किड्स कॉर्नर चिल्ड्रन एकेडमी सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 20 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में किड्स कॉर्नर स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में भार्गवी सिंह ने 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं सोनू वैष्णव ने 55-59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार अक्षरा कुमावत ने अंडर-19 के 55-59 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

विद्यालय की प्रियंका वैष्णव ने 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि अनुष्का गौर ने 38-42 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यालय के सभी पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

लगातार दूसरी बार भार्गवी बनीं बेस्ट प्लेयर

प्रतियोगिता में किड्स कॉर्नर स्कूल की होनहार खिलाड़ी भार्गवी सिंह ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में भेरूंदा सीबीईओ ओमप्रकाश बुगालिया एवं अन्य अतिथियों ने भार्गवी सिंह को चांदी का मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भार्गवी सिंह, सोनू वैष्णव और अक्षरा कुमावत का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य स्तर के लिए चयन होने से खिलाड़ियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए थांवला और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण