October 12, 2026
IMG-20261012-WA0014

डेगाना (नागौर) / सोमवार को कस्बे के अजमेर रोड़ स्थित एक निजी होटल में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर डेगाना विधानसभा प्रभारी राजेंद्र अडवाना ने कार्यकर्ताओ से वन टू वन मुलाकात की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से टिकटों को लेकर रायशुमारी करते हुए पार्टी की गाइडलाइन की जानकारी दी। प्रभारी के आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे तथा अपनी दावेदारी पेश की।

इससे पहले जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन के लिए कड़ा पैमाना तय किया है, जिसके तहत केवल ‘जिताऊ और टिकाऊ’ कार्यकर्ताओं को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रभारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सिफारिश या गुटबाजी के आधार पर टिकट का वितरण नहीं किया जाएगा। प्राथमिकता केवल उन्हीं चेहरों को दी जाएगी जो

स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय हों तथा जनता के बीच जिनकी पकड़ मजबूत हो और जो जीत सुनिश्चित कर सकें। प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जो लंबे समय से संगठन में निष्ठापूर्वक सक्रिय भूमिका निभा रहे हों। पार्टी स्तर पर जातीय और सामाजिक समीकरणों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की जनस्वीकार्यता का विशेष आकलन किया जा रहा है।

पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी, संभाग व जिला प्रभारी एकत्रित होंगे।

प्रत्येक पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के लिए प्राप्त पैनलों की समीक्षा की जाएगी।

अंतिम सूची तैयार कर केंद्रीय/प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अंतिम मुहर के लिए रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण