संवाददाता/गौतम नोगिया
पाटोदी, बालोतरा। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ब्लॉक शाखा पाटोदी की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को राज हॉस्टल एंड लाइब्रेरी पाटोदी परिसर में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री शिवलाल जीनगर के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित इस प्रक्रिया में शिक्षकों ने एकमत होकर संगठन के नए नेतृत्व का चयन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान श्री चंपालाल बारूपाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा श्री लेखराज मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री चेनाराम पूनड़ एवं श्रीमती संतोष नोगिया को उपाध्यक्ष, श्री जेठाराम परिहार को सभाध्यक्ष तथा श्री चंपालाल पन्नू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में श्री जितेन्द्र कुमार जीनगर को सचिव, श्री सवाईराम भील को संगठन मंत्री, श्री बशीरशाह सांई को संयुक्त मंत्री, श्री नरेंद्र पालीवाल को प्रारंभिक शिक्षा प्रतिनिधि तथा श्रीमती पूजा देवपाल को महिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिनिधियों का भी सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
जिला प्रतिनिधियों के रूप में श्री सुरेश कुमार जीनगर, श्री लूंभाराम लोहिया एवं श्री हरजीराम गर्ग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने संगठन के हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्री टीकमाराम चिडियारा, श्री पारसमल विराच, श्री राजेश पंवार, श्री निंबाराम परिहार, श्री चंपालाल लोहिया, श्री इकबाल खान, श्री करीम खान मंगलिया, श्री भंवरलाल बोस, श्री आईदान राम माहेल, श्री नसीर खान बागावास, श्री उपेंद्र कुमार (व्याख्याता), श्री किशना राम खारड़ी, श्री कानाराम थोब एवं श्री किशनलाल लोहिया खनौड़ा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा और शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगा।
