थांवला। डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने शनिवार को थांवला मंडल का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न निर्माण कार्यों का मौके पर जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने आमजन और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय भवन निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, पेयजल समस्या, गंदे पानी की निकासी तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठे।
विधायक अजय सिंह किलक, अजय सिंह किलक, डेगाना विधायक, थांवला, थांवला समाचार, थांवला न्यूज, नागौर समाचार, नागौर न्यूज, डेगाना समाचार, राजस्थान समाचार, ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्य, थांवला विकास कार्य, खेल मैदान, भूमि आवंटन, पेयजल समस्या, गंदे पानी की निकासी, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, फूल मंडी, ग्राम सेवा सहकारी समिति, अरावली पर्वतमाला, अवैध खनन, अवैध खनन पर कार्रवाई, पेड़ों की कटाई, पर्यावरण संरक्षण, सीएचसी भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी भवन जांच, निर्माण गुणवत्ता, विधायक दौरा
विधायक किलक ने कहा कि युवाओं की मांग को देखते हुए खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही भूमि आवंटित कर खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने थांवला में सब्जी मंडी के साथ फूल मंडी विकसित करने तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया।
किलक ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। बाड़ी घाटी स्थित अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई को लेकर विधायक किलक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक ने क्षेत्र में पेड़ों की लगातार हो रही कटाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से अवैध कटाई पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान विधायक किलक ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की स्थिति का जायजा लेने के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने पर विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया।विधायक ने कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए जल्द ही जिला कलेक्टर को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही कमेटी गठित कर भवन की गुणवत्ता और निर्माण संबंधी स्थिति की जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
