August 11, 2026
IMG-20260811-WA0058

नागौर : 11 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को नागौर के टाउन हॉल में तिरंगा मेले व तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ राजस्थान सरकार की सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बागमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली।

 

तिरंगा प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, स्वरूप, महत्व एवं राष्ट्रीय जीवन में इसकी गरिमा से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्टैंडी, पोस्टर तथा सूचना एवं ज्ञानवर्धक साहित्यिक सामग्री प्रदर्शित की गई। वहीं तिरंगा मेले के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, सम्मान और देश के प्रति इसके गौरवपूर्ण भाव से अवगत कराया गया।

 

प्रदर्शनी में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग तथा राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि डॉ. बाघमार ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और हमारा अभिमान है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य यही है कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना और अधिक मजबूत हो तथा हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान और सम्मान का प्रतीक है तथा प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे । उन्होंने उपस्थित जनों से 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में माननीय मंत्री ने उपस्थित जनों को तिरंगा सम्मान की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम रतन सौंकरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए ।

 

कृषि विभाग, जनसंपर्क विभाग एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह तिरंगा प्रदर्शनी एवं तिरंगा मेला 11 एवं 12 अगस्त को टाउन हॉल नागौर में आमजन के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा। आमजन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी एवं मेले का अवलोकन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का अवलोकन करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और सम्मान से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण