संवाददाता/मुरलीधर पारीक
थांवला। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की तहसील शाखा रियाँबड़ी के अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर जांगिड़ समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान समाज के वरिष्ठों एवं उपस्थित सदस्यों की एकराय और सर्वसम्मति से पूर्व तहसील अध्यक्ष श्रीमान अमरचंद जी ओस्तवाल, निवासी लांपोलाई, को पुनः अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समाज के सदस्यों ने अमरचंद ओस्तवाल के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व पर पुनः विश्वास जताया। उपस्थित समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से तहसील स्तर पर समाज को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर जिला शाखा की ओर से पधारे निर्वाचन अधिकारी श्रीमान रामनिवास जी जांगिड़ (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक), निवासी हरसोलाव, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को विधिवत संपन्न करवाते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में रियाँबड़ी तहसील के जांगिड़ समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें घनश्याम जांगिड़, नेमीचंद जांगिड़, गणेशीलाल जांगिड़, सुनील जांगिड़, सांवरमल जांगिड़, जितेंद्र जांगिड़, सीताराम जांगिड़, राजाराम जांगिड़, हनुमान जांगिड़ एवं नाथूराम जांगिड़ प्रमुख रूप से शामिल थे।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अमरचंद ओस्तवाल ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक का समापन किया गया।
डेस्क/नितिन सिंह/ वीबीटी न्यूज
