June 8, 2026
file_00000000adfc7207a0c71fb0c4caefe6

अजमेर। कुन्दन नगर स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी के बजरंग मंडल अजमेर द्वारा मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आतिशबाजी, परिंडा वितरण तथा पौधारोपण एवं पौधा वितरण जैसे जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने की। उन्होंने बताया कि मंडल की मासिक बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तैयार करना है। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है और सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ कार्य करे।

बैठक के दौरान मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में आतिशबाजी की गई। साथ ही पक्षियों के संरक्षण एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण भी किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा संगठन में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत सांखला, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा अखावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शफीक खान का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, महामंत्री विकास माथुर, उपाध्यक्ष अजय नरूका, सुरेंद्र सिंह, आभा भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

– नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण