July 26, 2026
IMG-20260726-WA0025

थांवला। थाना परिसर में रविवार को डेगाना पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध की रोकथाम तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डेगाना पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल ने सभी सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाया तथा इसके उपयोग और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आमजन पुलिस से जुड़कर इस ऐप के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं तथा अपराध नियंत्रण में सहयोगी बन सकते हैं।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा है।
बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नशे की लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने, साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम, किसानों के जमीनी विवादों का आपसी संवाद से शांतिपूर्ण समाधान तथा गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और आमजन के बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों, शांति समिति के प्रतिनिधियों तथा युवाओं से समाज में शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति समिति के प्रतिनिधि एवं थांवला थाना पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण