September 8, 2026
IMG-20260908-WA0027

संवाददाता /मुरलीधर पारीक

खींवसर/नागौर। संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। खींवसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले में हुई 12 चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 964 ग्राम सोना, 11.500 किलोग्राम चांदी के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन तथा आईपीएस जतिन जैन के सुपरविजन में खींवसर थानाधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गिरोह तक पहुंचने के लिए करीब 400 सीसीटीवी कैमरों और 18 टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह को चिन्हित कर 14 अगस्त 2026 को जहाजपुर, भीलवाड़ा में दबिश दी गई, जहां पांच आरोपियों को ट्रेलर सहित पकड़ा गया।

सात आरोपी पुलिस गिरफ्त में

गिरफ्तार आरोपियों में शैतान, राजेन्द्र, राजू, रतनलाल और नानू, सभी कंजर समाज से संबंधित तथा चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। इनके अलावा बसन्तकुमार और ओमप्रकाश, दोनों सोनी समाज से संबंधित तथा भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं।

12 वारदातों का हुआ खुलासा

अनुसंधान के दौरान आरोपियों ने नागौर जिले के खींवसर, मूण्डवा, सदर नागौर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। प्रेस नोट के अनुसार पालड़ी पींचकियां और जिन्दास क्षेत्र की वारदातों से संबंधित क्रमशः 45 लाख और 54 लाख रुपये के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

25 दिनों में 30 वारदातों का खुलासा

पुलिस के अनुसार पिछले 25 दिनों में खींवसर पुलिस ने जिले में कुल 30 चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण